फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto driver is killed mercilessly.

ईंट से कूंचकर ऑटो ड्राइवर की बेरहम हत्या

Mon, 05 Jan 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
Auto driver is killed mercilessly.

कृष्णानगर में ईंट से सिर कूंचकर एक ऑटो चालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कांशीराम योजना के अंतर्गत सरदौना क्षेत्र में रविवार सुबह लहूलुहान हाल में उसका शव सड़क किनारे मिला। शव के पास ही उसका ऑटो खड़ा था। जेब में मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। पुलिस घटना को अवैध संबंध से भी जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


कृष्णानगर में आशाराम बापू रोड निवासी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि दिन में वह खुद ऑटो चलाता था और नाइट की शिफ्ट में उसका चचेरा भाई दिलीप कुमार पांडेय (25) ऑटो लेकर सवारियां ढोने जाता था। शनिवार शाम सात बजे दिलीप ऑटो लेकर चारबाग बस स्टैंड गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। सुबह कुछ लोगों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसका ऑटो कृष्णानगर सरदौना क्षेत्र में लावारिस खड़ा है। करीब में ही एक व्यक्ति की लहूलुहान लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर उसने शव की शिनाख्त अपने चचेरे भाई दिलीप के रूप में की।

पहले कसा गला, उसके बाद ईंटों से कूंचा

Auto driver is killed mercilessly.

कातिलों ने दिलीप को बेरहमी से मारा था। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शव के आसपास भी खून बिखरा और करीब एक दर्जन गुम्मे पड़े हुए थे, जिन पर खून लगा हुआ था।

ऑटो की सीट पर भी खून के धब्बे मिले हैं। जबकि दिलीप का गला मफलर से कसा हुआ था। इससे आशंका जताई जा रही है कि कातिलों ने दिलीप पर पहले ऑटो में वार किया, फिर मफलर से गला कसने के बाद सिर ईंट से कूंच दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गंभीर चोटों बताई गई हैं। अजय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि दिलीप का मोबाइल और पर्स भी गायब है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ऑटो चालक पिंटू मिश्रा ने बताया कि दिलीप रात करीब एक बजे तक चारबाग रेलवे स्टेशन के पास था। रात करीब साढ़े 12 बजे अन्य ऑटो के साथ एक भंडारे में खाना खाया। इसके बाद गोरखपुर से एक ट्रेन आई और सभी ऑटो चालक सवारियां भरने में व्यस्त हो गए। दिलीप भी चार लोगों को अपने ऑटो में बैठाकर वहां से रवाना हुआ था।

परिचितों पर शक, अवैध संबंध की आशंका

Auto driver is killed mercilessly.

इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि जिस जगह पर ऑटो चालक की लाश मिली थी, वह उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। वहां पर रात में कम ही लोगों का आना-जाना होता है। वहां किसी सवारी को लेकर जाने की संभावना काफी कम है।

ऐसे में दिलीप वहां किसके साथ गया था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस इस घटना को अवैध संबंधों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दिलीप मूल रूप से प्रतापगढ़ के गोविंदपुर का निवासी है। रोजगार की तलाश में वह लखनऊ आया था। अच्छी नौकरी नहीं मिली तो करीब दो साल से वह अपने चचेरे भाई अजय कुमार के कहने पर उसका ऑटो चलाने लगा।

पहले दोनों साथ रहते थे। बाद में दिलीप अपनी पत्नी सोनम और एक वर्ष की बेटी बिट्टी को भी प्रतापगढ़ से यहां ले आया। इसके बाद उसने आसाराम बापू रोड पर ही गोलखिड़की विजय नगर में किराए दूसरे मकान में अलग रहने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed