फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aunt and niece committed suicide

प्यार के चलते बुआ-भतीजी कूदीं ट्रेन के आगे

Wed, 08 Apr 2015 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कल्यानपुर, कौशांबी
ब्यूरो/अमर उजाला, कल्यानपुर, कौशांबी Updated Wed, 08 Apr 2015 04:37 PM IST
विज्ञापन
aunt and niece committed suicide

सिराथू-भरवारी के बीच स्थित सुजातपुर स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो युवतियां की क्षत-विक्षत लाश मिली।

विज्ञापन


दोनों युवतियां कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव की रहने वाली बुआ-भतीजी थीं।

ये सोमवार शाम करीब 6 बजे से लापता थीं। चर्चा है कि इन्हें शाम को परिजनों ने डांट दिया था। गुस्से में घर से निकली युवतियों ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी।

सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों युवतियों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है।

पिता और भाई ने लगाई थी फटकार

aunt and niece committed suicide

पुलिस शवों की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि रतनलाल स्थानीय एक भट्ठे में परिवार समेत मजदूरी करता है।

सीमा और गुलाबी भी वहीं मजदूरी करती थीं। चर्चा है कि किसी बात पर दोनों को पिता और भाई ने फटकार लगाई थी।
 
इसी डांट से क्षुब्ध होकर दोनों घर से निकल गई थीं। इस पर रातभर परिवार के लोग इनकी तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा।
 
सुबह दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियों को प्रेम प्रसंग पर परिजनों ने फटकार लगाई थी। इस पर दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed