फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attacked a police checkpoint

साथी को छुड़ाने के लिए आधी रात किया चौकी पर धावा

Sun, 18 May 2014 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sun, 18 May 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
Attacked a police checkpoint

ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित बालागंज पुलिस चौकी पर शनिवार देर रात नशे में धुत 20 से अधिक युवकों ने धावा बोल दिया। अपने साथी को छोड़ने का दबाव बनाते हुए चौकी पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों से अभद्रता शुरू कर दी।

विज्ञापन


स्थिति बिगड़ते देख दरोगा और एक सिपाही भाग निकले। जबकि एक सिपाही को दबंगों ने दबोच लिया और साथी के बारे में पूछने लगे। खबर फैलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


बालागंज के सर्वशक्ति नगर निवासी सर्र्राफ शालीग्राम की शिकायत पर पुलिस ने उसके बेटे अजय वर्मा को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद पिता से मारपीट के आरोपी अजय को थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय को पकड़े जाने की जानकारी होने पर देर रात नशे में धुत उसके 20 से अधिक साथी तीन चौपहिया वाहनों से बालागंज चौकी जा पहुंचे। रात का समय होने के चलते सन्नाटा था।

चानक तीन गाड़ियों से नशे में धुत उतरे युवक मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों को धमकाने लगे। कुछ देर समझाने के बावजूद बात न बनते देख दरोगा राजेश सिंह किसी तरह भाग निकला।

जबकि युवकों ने अजय के बारे में पूछते हुए सिपाही जय बहादुर से धक्कामुक्की शुरू कर दी। चौकी पर धावे की खबर से खलबली मच गई। कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।


हालांकि तबतक आरोपी फरार हो चुके थे। सिपाही जय ने दो गाड़ियों का नंबर नोट कर लिया था। जिसके आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। एसओ शशिकांत यादव मामूली कहासुनी की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed