{"_id":"612099678ebc3e7a211306b7","slug":"attack-on-medical-student-for-opposing-eve-teasing-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मेडिकल छात्रा व उसके दोस्त पर हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मेडिकल छात्रा व उसके दोस्त पर हमला, मुकदमा दर्ज
Sat, 21 Aug 2021 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:42 AM IST
सार
गोरखपुर की रहने वाली दो छात्राएं बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। दोनों चिनहट के एक निजी छात्रावास में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात को क्राउन मॉल में खरीदारी करने गई थी। वापस आते समय रास्ते में मटियारी निवासी विशाल ठाकुर, अंशू ओर उसके दोस्तों ने रोक लिया। उनसे बदसलूकी करने लगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के चिनहट के क्राउन मॉल के पास शोहदों ने गोरखपुर की मेडिकल छात्रा से छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर छात्रा व उसके दोस्त को शोहदों ने जमकर पीटा। वहां मौजूद कुछ छात्राएं बचाने दौड़ी तो उन पर भी हमला किया। पीड़िता ने चिनहट कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने विशाल ठाकुर, अंशू ठाकुर सहित पांच पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक चिनहट घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली दो छात्राएं बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है। दोनों चिनहट के एक निजी छात्रावास में रहती हैं। बृहस्पतिवार रात को क्राउन मॉल में खरीदारी करने गई थी। वापस आते समय रास्ते में मटियारी निवासी विशाल ठाकुर, अंशू ओर उसके दोस्तों ने रोक लिया। उनसे बदसलूकी करने लगे। जिसका विरोध किया तो छात्रा व उसके दो दोस्तों को पीटना शुरू कर दिया। दोनों को दौड़ाकर मारा। वहां मौजूद कुछ छात्राओं ने साथी को पिटता देख बचाने के लिए दौड़ी। उन पर भी शोहदों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन
चौराहे के पास अराजकता की स्थित देख राहगीरों ने विरोध किया तो धमकी देते हुए शोहदे फरार हो गये। हमले में चोटिल छात्रा को लेकर पास के निजी अस्पताल पहुंची छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद शोहदों के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन