फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested in rape

छात्रा से रेप में सचिवालयकर्मी का बेटा गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2014 08:16 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 10 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
Arrested in rape

कंप्यूटर छात्रा से रेप के आरोप में सचिवालयकर्मी के बेटे को पारा थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पिकनिक के बहाने छात्रा को अपने परिचित के खाली मकान ले जाकर बलात्कार किया था।

विज्ञापन


छात्रा शिकायत न करे इसलिए कमरे में रखी भगवान की फोटो के सामने मांग में सिंदूर भरकर शादी का झांसा दिया। छात्रा की तबियत खराब होने पर परिवार को सच्चाई पता चली। इस पर लड़के के घर पहुंचे जहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पारा के जलालपुर निवासी छात्रा इंटर के बाद इलाके के ही एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट से कोर्स कर रही थी। बीते वर्ष एक परिचित की शादी में गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां उसकी मुलाकात सचिवालयकर्मी के बेटे प्रयागमणि त्रिपाठी से हुई। प्रयाग अक्सर छात्रा से मिलने इंस्टीट्यूट पहुंचने लगा। मई 2013 को पिकनिक के बहाने प्रयाग छात्रा को एक परिचित के खाली मकान में ले गया और रेप किया।

छात्रा विरोध और शोर मचाने पर कमरे में रखी भगवान की फोटो के सामने उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए शादी का झांसा दिया। इसके बाद समझाकर घर भेज दिया। आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर छात्रा ने प्रयाग को जानकारी दी।

इस पर डॉक्टर को दिखाने के बहाने छात्रा को बुलाया और कार से सुनसान जगह ले जाकर फिर बलात्कार किया। इस बार छात्रा ने प्रयाग के घर पहुंच उसके पिता को पूरी बात बताई। लेकिन उन्होंने उसे भगा दिया गया।

परेशान छात्रा कंप्यूटर इंस्टीट्यूट पहुंची। साथ के लोगों ने पूछा तो फफक पड़ी और पूरी घटना बताई। मौके पर आरोपी भी मौजूद था,उसने झूठा बताते हुए पीटा और भगा दिया। इस दौरान पीड़ित के परिवार को जानकारी हो गई।


उन्होंने प्रयाग के घर पहुंचकर शादी का प्रस्ताव रखा। काफी समय टकराने के बाद आरोपी के परिवार ने धमकाना शुरू कर दिया। कोई रास्ता न देख पीड़ित की तरफ से पारा थाने में प्रयाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed