{"_id":"2aa8582c9113c5b5ccdc4b6edcf4621e","slug":"arrested-in-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्थे चढ़ा रेप का आरोपी, कहा-पहले से थी पहचान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्थे चढ़ा रेप का आरोपी, कहा-पहले से थी पहचान
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sun, 17 Nov 2013 08:40 PM IST
विज्ञापन
सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से लौट रही किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म के आरोपी को कृष्णानगर पुलिस ने रविवार को हजरतगंज से धर दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अकेले ही बाइक से वारदात को अंजाम दिया था। साथी और कार की बात गलत है।
एक रेलवे कर्मचारी ने कृष्णानगर कोतवाली में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण और गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें उसने इलाके के ही राजपाल उर्फ राजा पर एक अन्य पर आरोप लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को आरोपी अपने साथी के साथ नाबालिग को बेहोश कर कार से अगवा कर ले गया था।
पुलिस के हरकत में आने के साथ ही आरोपी पीड़ित परिवार को लगातार शिकायत वापस लेने के लिए धमका रहा था।
आखिरकार सर्विलांस सेल की मदद से पुलिस ने राजपाल उर्फ राजा को नरही से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जुर्म कुबूलने के साथ ही किशोरी से पहले से पहचान होने की बात कही।
विज्ञापन
इसके साथ ही दावा किया कि किशोरी को बाइक से ले गया था और वह अकेला था। विवेचक दरोगा जीएस द्विवेदी का कहना है कि, किशोरी का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है। सोमवार को किशोरी का बंद बयान दर्ज करा आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन