{"_id":"e98d347c5b3dc45d896607112751d521","slug":"arms-trafficking-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी गिनती शुरू, जब्त किए जाएंगे गन हाउस के असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उल्टी गिनती शुरू, जब्त किए जाएंगे गन हाउस के असलहे
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
Updated Thu, 09 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध तरह से विदेशी कारतूस व शस्त्र उपकरण बेचे जाने के मामले में नेशनल गन हाऊस के खिलाफ एटीएस ने अप्रैल 2013 में जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
कार्रवाई के दायरे में आने के बाद एटीएस टीम ने दुकान को बंद कराने के साथ ही शस्त्र, कारतूस समेत रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर सील कर दिए थे।
एटीएस की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर ही बीते दिनों जिलाधिकारी ने नेशनल गन हाऊस के संचालक को जारी शस्त्र विक्रय लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेजी।
शस्त्र विक्रय लाइसेंस निरस्त किए जाने की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कर रही एटीएस टीम की रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बंद गन हाऊस में मौजूद शस्त्रों व कारतूसों के स्टाक को सीज कर सरकारी माल खजाने में जमा कराने की तैयारी के निर्देश शस्त्र प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट को दिया है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट पीपी पाल ने जब्तीकरण कार्रवाई के लिए एटीएस को पत्र लिख कर बंद कराए गए गन हाऊस के स्टाक की रिपोर्ट मांगी है।
इसके आधार पर ही जिला प्रशासन की टीम शासन स्तर से विक्रय लाइसेंस को निरस्त किए जाने की संस्तुति रिपोर्ट पर मुहर लगने के बाद शस्त्रों व कारतूसों को जब्त कर सरकारी मालखाने में जमा कराएगी।
रिपोर्ट के बाद किसान गन हाऊस पर कार्रवाई
लाटूश रोड स्थित किसान गन हाऊस का लाइसेंस निरस्त करने के लिए फिलहाल एटीएस की स्टेट्स रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
एटीएस द्वारा उक्त गन हाऊस संचालक व मैनेजर की अवैध कारोबार में हुई गिरफ्तारी की अधिकृत रिपोर्ट के आधार पर ही शस्त्र विक्रय लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।