लखनऊ में फिर गैंगरेप, अब खेत में मिली बॉडी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहनलालगंज में गुरूवार को हुई भयावह गैंगरेप की घटना अभी सुलझ भी नहीं पाई है कि एक और रेप की घटना ने यूपी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, काकोरी के महुंडा गांव के नहर के पास शुक्रवार सुबह खेत में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
आस-पास के लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि गैंगरेप के बाद युवती को खेत में फेंक दिया गया है।
महिला की उम्र 20-25 के बीच बताई जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी भी होने की खबर है।
गुरुवार को हुआ गैंगरेप
यूपी सरकार के लिए इससे शर्मनाक बात क्या हे सकती है कि लखनऊ के जिस इलाके में पिछले हफ्तेभर से सबसे ज्यादा पुलिस गश्त कर रही है, वहीं गैंगरेप हुआ है।
गैंगरेप भी मामूली नहीं, स्कूल की चौखट पर वो भी निहायत निदर्यता से। स्कूल परिसर में लगे नल, झाडिय़ों और स्कूल के चबूतरे तक पर हर तरफ खून ही खून बिखरा था। हर तरफ युवती के कपड़े के चीथड़े पड़े हुए थे।
मोहनलालगंज के जबरौली गांव से कुछ ही दूर स्थित बलसिंहखेड़ा गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में गुरुवार सुबह नग्न अवस्था में औंधे मुंह पड़ा शव मिला, तो गांव के लोगों के होश उड़ गए।
स्टाफ नर्स थी युवती
मोहनलालगंज में हुई भयावह गैंगरेप की घटना में पीड़िता की पहचान हो गई है। वह प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में संविदा पर स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी।
पीजीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले मृतका के पति का यहीं किडनी ट्रांस्प्लांट हुआ था जिसके बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद दो बच्चों की मां को डायरेक्टर ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी दे दी थी।
मिल रही जानकारी को सही मानें तो मूलतः गोरखपुर की रहने वाली युवती देर रात संस्थान से ड्यूटी करने के बाद निकली थी तभी उसे कुछ कारसवार लोग उठा ले गए थे।