{"_id":"6385c7397761464ef93b3e38","slug":"an-woman-s-dead-body-found-hanging-in-lalganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ महिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Raebareli: संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता मिला अधेड़ महिला शव
Tue, 29 Nov 2022 02:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, लालगंज (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Nov 2022 02:17 PM IST
सार
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अधेड़ महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुंडवल गांव में मंगलवार को एक अधेड़ महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव निवासिनी ननकई (65) अपने घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में आम के पेड़ से साड़ी के सहारे फांसी के फंदे से लटकती मिली। टहलने गए ग्रामीणों ने महिला का शव लटकता देखा तो इसकी सूचना उसके घर वालों को दी।
विज्ञापन
मृतका की बहू रेखा की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काट कर शव को नीचे उतारा। प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मृतका की बहू ने पुलिस को बताया कि महिला रात में टहल रही थी। वह कब खेतों में जाकर फांसी लगा ली उसे जानकारी नहीं है।