पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत: लात-घूंसों से पीटा, अब परिजनों को मुंह बंद करने का बना रहे दबाव
लखनऊ में पुलिस ने एक बुजुर्ग को इतना पीटा कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मामला सामने आने पर परिजनों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के बंथरा थाने के खांडदेव गांव निवासी रामचंद्र रावत (65) की पुलिस वालों ने जमकर पिटाई की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले को दबाने में जुट गई है। जहां परिजनों को मुंह बंद रखने की नसीहत दी गई वहीं अंतिम संस्कार के लिए 5000 रुपये भेजा ताकि मददगार बनने की बात लोगों के सामने आये।
बंथरा के खांडदेव गांव निवासी रामचंद्र रावत पेशे से किसान थे। वह शराब पीने के आदी थे। करवा चौथ (रविवार) की रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचे। जहां किसी बात पर छोटी बहू से विवाद हो गया। नशे में रामचंद्र ने बहू की पिटाई कर दी। बहू ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर बंथरा थानाक्षेत्र में तैनात पीआरवी गांव में पहुंची। वहां पहुंचने के साथ ही रामचंद्र को पीटना शुरू कर दिया।
हालत बिगड़ने पर दूसरे दिन ले जा रहे थे अस्पताल
रामचंद्र के बड़े बेटे कल्लू के मुताबिक पुलिस ने रविवार रात को उसके पिता की जमकर पिटाई की थी। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ गई। वह पूरी रात किसी से कुछ नहीं बोले। दूसरे दिन जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो उनको अस्तपाल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कल्लू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके पिता को इतना पीटा था कि चेहरा सूज गया था। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही उनकी मौत हुई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मैसेज तो पुलिस हरकत में आई
मंगलवार की सुबह रामचंद्र की मौत के बारे में मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें पुलिस द्वारा पिटाई करने से मौत की बात लिखी गई थी। इस मैसेज के वायरल होने के बाद अचानक बंथरा पुलिस हरकत में आ गई।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने अपनी टीम गांव भेजी। जहां परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये दिये। वहीं, उनको चुप रहने की हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रामचंद्र बहुत शराब पीता था। बीमारी से उसकी मौत हुई है। पुलिस पर जो आरोप लग रहे है। वह बेबुनियाद हैं।