फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An old lady murdered in Krishna nagar in Lucknow.

Lucknow: घर में घुसे बदमाशों ने की बुजुर्ग महिला की हत्या, पहले मोहब्बत और फिर बेवफाई में चल रही थी रंजिश

Tue, 11 Oct 2022 01:39 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Oct 2022 01:39 PM IST
सार

कृष्णानगर के भोलाखेड़ा के तनेजा सोसायटी में तड़के हुई वारदात में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पर हत्या का आरोप लगा है।

विज्ञापन
An old lady murdered in Krishna nagar in Lucknow.
सुरक्षा के लिए बाहर बैठे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कृष्णानगर के भोलाखेड़ा स्थित तनेजा सोसायटी निवासी मधुबाला श्रीवास्तव (70) की मंगलवार तड़के 3 बजे घर में घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। उनके सिर पर लोहे के रॉड से कई वार किये गये थे। उनकी चीख पुकार सुनकर पास के कमरे में सो रही बहू व अन्य लोग बाहर आये तो बदमाश भाग निकले। परिजनों ने तत्काल घायल मधु को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक परिजनों ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर साहित चार पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक भोलाखेड़ा के तनेजा सोसायटी में सौजन्य सक्सेना परिवार सहित रहते हैं। सौजन्य सक्सेना की चश्मा की दुकान है। परिवार में पत्नी मुस्कान, बेटी प्रीत के अलावा बुआ मधुबाला है। मधुबाला ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स से रिटायर्ड है। मुस्कान के मुताबिक दो कमरे हैं। एक कमरे में वह पति व बेटी के साथ सो रही थी। वहीं बाहरी कमरे में बुआ मधुबाला सो रही थी। तड़के करीब 3 बजे अचानक बुआ के चीखने की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर दरवाजा खोला तो बाहर तीन लोग दिखे। सभी के हाथ मे लोहे की रॉड थी। वहीं बुआ फर्श पर खून से लथपथ पड़ी थी। बाहर निकलकर बचाने की कोशिश की तो तीनों सौजन्य व मुस्कान की तरफ बढ़े। यह देख डरकर अंदर से दरवाजा बंद किया। फिर खिड़की से शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो बाहर निकले। लोगों को जुटता देख तीनों बदमाश छत के रास्ते भाग निकले।
विज्ञापन


छत के रास्ते घुसे थे बदमाश
मुस्कान के मुताबिक उनका दरवाजा बंद था। बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे थे। पुलिस के मुताबिक छत पर कई लोगों के पैरों के निशान मिले हैं। मुस्कान के घर के पास वाला मकान खाली है। वहां पर कोई नहीं रहता है। बदमाश उसी के रास्ते मुस्कान के घर में घुसे थे। वारदात के बाद जब लोग जुटने लगे तो बदमाश सात मकानों की छत के रास्ते होते हुए भाग निकले। पुलिस ने सभी मकानों की छतों की पड़ताल की। वहां से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर पर लगाया हत्या का आरोप
मुस्कान के मुताबिक उसके पति सौजन्य का अमीनाबाद निवासी हिस्ट्रीशीटर ललित सोनकर का कई साल से विवाद चल रहा है। ललित ने सौजन्य पर 17 मई को फायरिंग की थी। ललित ने सौजन्य को समझौते की बातचीत के लिए मानकनगर इलाके में बुलाया था। वहां बातचीत करने के बाद फायरिंग की थी। इस मामले में उसे मानकनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह जेल में बंद है। पुलिस ने ललित सोनकर के खिलाफ जिलाबदर की भी कार्रवाई की थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में आरोपी ललित के करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ललित सोनकर और सौजन्य की पत्नी मुस्कान के बीच पहले दोस्ती थी...

एडीसीपी मध्य राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक ललित सोनकर और सौजन्य की पत्नी मुस्कान के बीच पहले दोस्ती थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजन नहीं माने। ललित की शादी दूसरी युवती से कर दी गई। इसके बाद भी ललित ने मुस्कान से मिलना नहीं बंद किया। उधर मुस्कान की भी शादी सौजन्य से हो गई। मुस्कान अपने परिवार के साथ रहने लगी। उसने ललित से दूरी बना ली। लेकिन ललित उसकी इस हरकत से काफी नाराज था। पुलिस के मुताबिक ललित ने मुस्कान से शादी करने के लिए 2015 में अपनी पत्नी को जलाकर मार डाला था। उसके खिलाफ अमीनाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल भी गया था। मुस्कान को हासिल करने के लिए ही ललित ने सौजन्य पर जानलेवा हमला किया था।

पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी
तड़के बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिलते ही डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एसीपी विनय कुमार द्विवेदी व इंस्पेक्टर आलोक राय मौके पर पहुंचे। फिर पड़ताल शुरू की। वहीं दोपहर में जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल कर निर्देश दिये। एडीसीपी मध्य के मुताबिक वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। इसमें दो थाने की, डीसीपी मध्य की क्राइम ब्रांच, सर्विलांस टीम और कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed