{"_id":"60585a693b8dbb3b14317678","slug":"an-old-lady-died-when-she-got-hit-during-a-clash-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: बढ़ई से काम कराने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, गंभीर चोट लगने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: बढ़ई से काम कराने के विवाद में भिड़े दो पक्ष, गंभीर चोट लगने से वृद्धा की मौत
Mon, 22 Mar 2021 02:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:20 PM IST
विज्ञापन
गांव में मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच जिले के रामपुर धोबियाहार गांव में सोमवार की सुबह दो दुकानदारों के बीच एक ही बढ़ई से काम कराने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से एक वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
खैरीघाट थाना अंतर्गत रामपुर धोबियाहार गांव निवासी संदीप सोनी और राज नरायन तिवारी की लकड़ी की दुकान है। राज नरायन की दुकान पर एक बढ़ई काम कर रहा था। उसी से संदीप भी अपनी दुकान पर काम कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान संदीप की मां राधिका (60) को गंभीर चोट लग गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन