फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   an employee of electricity department found dead in guest house's room.

बाथरूम में अर्द्घनग्न हालत में मिला बिजली विभाग के कर्मचारी का शव, रहस्य बनी मौत

Sun, 19 Nov 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
an employee of electricity department found dead in guest house's room.
मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में ठहरे बिजली विभाग के बाबू आलेख गुप्ता (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बंद कमरे के बाथरूम में अर्द्धनग्न हालात में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से गोंडा निवासी आलेख गुप्ता बिजली विभाग में क्लर्क हैं। उनकी तैनाती गोंडा में है। किसी काम से वह दिल्ली गए थे। वह शनिवार शाम चार बजे लखनऊ पहुंचे। उन्होंने गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित सीएमएस स्कूल के पास एसबीजी गेस्ट हाउस इन में कमरा बुक किया।
विज्ञापन


गेस्टहाउस के कर्मचारियों के मुताबिक, रविवार सुबह सात बजे आलेख मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। करीब नौ बजे लौटे। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि सिर में दर्द हो रहा है। कुछ देर सोने जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे के बाद जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जब वह बाहर नहीं निकले तो कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर गेस्ट हाउस के मालिक को सूचना दी गई। मालिक के निर्देश पर कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की।

औंधे मुंह अर्द्धनग्न पड़ा था शव

an employee of electricity department found dead in guest house's room.

इंस्पेक्टर गोमतीनगर आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुई। शव बाथरूम में औंधे मुंह अर्द्धनग्न पड़ा था। कमरे में एक कोने में टेबल पर प्लेट में आधा खाना पड़ा था। वहीं पास में शराब की बोतल, ग्लास, सिगरेट की डिब्बी और टोटे थे।

परिचय पत्र से उनकी शिनाख्त हुई। कमरे की वीडियोग्राफी कराई गई। सारे सामान सीज कर लिए गए है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गेस्ट हाउस प्रो. एसएम असहन रिजवी के मकान में खुला है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज
इंस्पेक्टर ने बताया कि कर्मचारियों के मुताबिक वह सुबह नौ बजे सिर दर्द की बात कहकर कमरे में गए थे। कमरा अंदर से बंद था। किसी के आने जाने के कोई प्रमाण नहीं मिल रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आएगी। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed