{"_id":"c27ceac8d77654133e9021b0687cf79d","slug":"an-act-of-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वारंट गिरफ्तारी करने पहुंची आंध्र पुलिस उल्टे पांव लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना वारंट गिरफ्तारी करने पहुंची आंध्र पुलिस उल्टे पांव लौटी
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Tue, 17 Dec 2013 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस लाख की जालसाजी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने हजरतगंज पुलिस की टीम के साथ सोमवार सुबह कालीदास चौराहे के पास बिजवा अपार्टमेंट के एक फ्लैट पर दस्तक दी।
विज्ञापन
आरोपी ने खुद को फ्लैट में बंद कर वकील बुला लिए। हंगामे के बीच सवालों की बौछार हुई तो पुलिस गिरफ्तारी वारंट नहीं दिखा पाई। छह घंटे चली खींचतान के बाद आरोपी को तलबी नोटिस थमा पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन
बिजवा अपार्टमेंट निवासी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने आंध्रप्रदेश के जुबली हिल्स हैदराबाद क्षेत्र में टी हरीश नामक बिल्डर को ठेका दिलाने का झांसा देकर 45 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
काम न होने पर 15 लाख रुपये लौटाए और बाकी 30 लाख का चेक दे दिया। खाते में लगाने पर 19 जनवरी को चेक बाउंस हो गया। रकम डूबती देख टी हरीश ने कोर्ट में अर्जी दी।
इस पर जुबली हिल्स हैदराबाद थाने की पुलिस ने 14 अप्रैल को महेश चंद्र श्रीवास्तव व उसकी पत्नी रविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया। एसआई साई मुलू गौड टीम के साथ तीन दिन पहले लखनऊ पहुंचे।
सर्विलांस सेल की मदद से महेश का लोकेशन ट्रेस किया और सोमवार सुबह 11 बजे हजरतगंज पुलिस को साथ लेकर उसके फ्लैट पर दस्तक दी।
महेश ने दरवाजा खोला। पुलिस को देख खुद को महेश का भाई बताते हुए बुलाने को कहा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके साथ ही खुदकुशी की धमकी देने लगा। चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे देख पुलिस असमंजस में पड़ गई
इस बीच महेश ने अपने वकील को फोन कर दिया। कुछ ही देर में कई वकील मौके पर हपुंच गए। दरवाजा खुलवाने की कोशिश में जुटी पुलिस पर सवाल दागने लगे।
आंध्रप्रदेश पुलिस के गिरफ्तारी वारंट न दिखा पाने पर वकीलों का दबाव बढ़ने लगा। उन्होंने सात साल से कम की सजा के अपराध पर गिरफ्तारी न करने के आदेश का हवाला दिया।
असमंजस में फंसी आंध्रप्रदेश पुलिस ने मौके पर मौजूद हजरतगंज कोतवाली के एसएसआई व चौकी इंचार्ज की तरफ देखा। दोनों मोबाइल पर व्यस्त थे।
फ्लैट के भीतर से खुदकुशी की धमकी दे रहे महेश ने वकीलों की मध्यस्थता पर शाम पांच बजे दरवाजा खोला। इसके बाद आंध्रप्रदेश पुलिस ने 24 घंटे में एसएसपी ऑफिस में उपस्थित होने का नोटिस थमाया और लौट गई।