{"_id":"68fe0b5b005714454d09494c","slug":"amethi-sister-gets-brother-killed-for-12-feet-of-land-arrested-along-with-four-youths-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 12 फीट जमीन के लिए बहन ने करवाई भाई की हत्या, चार युवकों संग की गई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
UP: 12 फीट जमीन के लिए बहन ने करवाई भाई की हत्या, चार युवकों संग की गई गिरफ्तार
Sun, 26 Oct 2025 05:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Oct 2025 05:21 PM IST
सार
अमेठी के संग्रामपुर में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। बहन ने ही 12 फीट जमीन के लिए भाई की हत्या करवाई थी। उसे चार अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए हत्या के आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी जिले के संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव निवासी बुजुर्ग निर्मल कश्यप की हत्या की गुत्थी रविवार को पुलिस ने सुलझा ली है। जांच में खुलासा हुआ कि 12 फीट जमीन के विवाद में मृतक की बहन सतना कश्यप ने ही हत्या की साजिश रची थी। विवादित भूमि को अपने कब्जे में करने के लिए उसने चार युवकों की मदद से भाई की जान ले ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांचों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त लाठी और डंडे बरामद कर सभी को चालान कर कोर्ट भेज दिया गया।
विज्ञापन
अमेठी–भादर मार्ग पर गुंगवाछ गांव के पास बृहस्पतिवार को निर्मल कश्यप (60) मजदूरी से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में लाठी-डंडों से पीटकर उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई धर्मराज कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने बहन सतना, भांजी शोभा, बहन के दामाद हबुलाल उर्फ दीपक, पड़ोसी रवि कश्यप, करमइता और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तनाव... डर और चिंता भी बन रहा बच्चों में पेट दर्द की वजह, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोने-चांदी के भाव में हर दिन उतार-चढ़ाव जारी, पसोपेश में ग्राहक... कारोबारी परेशान
इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान गुंगवाछ गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्यारों की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने पीपरपुर के मठकनैगिर गांव निवासी अरुण कुमार, दिवाकर, शिव प्रसाद और पटखौली निवासी वंशराज उर्फ बंटू को अमेठी–भादर मार्ग पर गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरुण कुमार ने बताया कि सतना उसकी मुंहबोली बुआ हैं और दोनों के बीच पारिवारिक संबंध हैं।
बताया कि सतना और निर्मल के बीच दोनों मकानों के बीच की 12 फीट भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद था। दीपावली के दिन सफाई को लेकर हुए झगड़े के बाद सतना ने निर्मल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके तहत अरुण ने अपने साथियों दिवाकर, शिव प्रसाद और वंशराज के साथ मिलकर मजदूरी से लौट रहे निर्मल पर पूरे तिवारी गांव के पास हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास की झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद हुए है। एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। साक्ष्य एकत्र कर जल्द आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा ताकि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जा सके।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन