{"_id":"5af02a104f1c1be2798b82e3","slug":"accused-of-arpit-murder-case-abhinav-pal-committed-suicide-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पित हत्याकांड के आरोपी अभिनव ने भी की आत्महत्या, अनसुलझी रह गई गुत्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अर्पित हत्याकांड के आरोपी अभिनव ने भी की आत्महत्या, अनसुलझी रह गई गुत्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 07 May 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी से सुराग की तलाश कर रही है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसरबाग में अर्पित हत्याकांड के आरोपी पॉलीटेक्निक शिक्षक अभिनव पाल ने सोमवार को बहराइच के हर्ष होटल में खुद को गोली मार ली। पुलिस को रविवार को अर्पित की लाश राजधानी के होटल कॉन्टीनेंटल से मिली थी।
विज्ञापन
तब से पुलिस लगातार अभिनव की तलाश में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक अर्पित का शव बरामद होते ही अभिवन लखनऊ से फरार हो गया था। उसने कल ही बहराइच में होटल बुक किया था।
विज्ञापन
बताते चलें कि कैसरबाग के बांसमंडी चौराहा स्थित होटल कॉन्टीनेंटल के कमरा नंबर 203 में कानपुर निवासी अर्पित दीक्षित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। कमरे का एडवांस किराया जमा करने के साथ ‘डोंट डिस्टर्ब’ की तख्ती लगाकर कातिल फरार हो गया था।
विज्ञापन
तीसरे दिन दुर्गंध फैलने पर होटल के अफसर सचिन वर्मा को इसकी भनक लगी। युवक की पहचान शाहजहांपुर के फैशन डिजाइनर अर्पित दीक्षित के रूप में हुई थी। पुलिस ने इस हत्या में अभिवन का हाथ होने की आशंका जताई थी। दोनों की मौत के साथ ही इस हत्याकांड की गुत्थी उलझी ही रह गई।