{"_id":"c8252c827e4c3eb1258aad6e51662d13","slug":"accident-in-pgi-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को लेने आई स्कूल वैन, लेकर गई भाई की जान!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को लेने आई स्कूल वैन, लेकर गई भाई की जान!
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई क्षेत्र में मंगलवार सुबह स्कूली वाहन ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को रौंद दिया।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए।
जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक, पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-सात निवासी बृजेश कुमार शिवनंदन इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
पत्नी गायत्री देवी बेटी को स्कूली वैन में बिठाने के लिए बाहर आई थी। इस बीच उनके पीछे-पीछे उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र संस्कार भी आ गया।
वह पुत्री को स्कूली वैन में बिठा रही थी, वह वैन के आगे जाकर खेलने लगा।
तभी चालक ने बिना देखे ही वाहन आगे बढ़ा दिया। जिससे संस्कार वैन के नीचे कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
महिला के शोर मचाने पर वैन चालक ने गाड़ी रोक दी। घरवाले उसे लेकर नजदीकी अस्पताल गए। जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण करके उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए।
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।