फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman shoot a vulgure video of a police man in Lucknow.

लखनऊ: सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को फोन कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर मांगे दस लाख रुपये

Fri, 22 Oct 2021 04:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Oct 2021 04:52 PM IST
सार

महिला ने पुलिसकर्मी को वीडियो कॉल किया और फिर अपने शरीर से कपड़े हटाने लग गई। वीडियो बनाने के बाद उसने पुलिसकर्मी से 10 लाख रुपये मांगे।

विज्ञापन
A woman shoot a vulgure video of a police man in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अश्लील वीडियो दिखाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले गिरोह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी को निशाना बनाया। उनकी अश्लील वीडियो बनाई जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। पीड़ित ने कृष्णानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक राय के मुताबिक, इलाके के सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी के मोबाइल पर 17 अक्तूबर को अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई थी। फोन एक महिला ने किया था। जिसने हेलो बोलने के बाद अपने कपड़े हटाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन


महिला की यह हरकत देख पुलिसकर्मी ने कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। तभी उनके नंबर पर दोस्त की कॉल आई गई थी जिससे वह बात कर रहे थे। कुछ देर बाद महिला के नंबर से पुलिसकर्मी की फोटो भेजी गई। साथ ही मेसेज कर बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किए जा रहे हैं। अगर इसे रोकना चाहते हो तो रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगों की इस बात का पुलिस कर्मी पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं, 18 अक्तूबर को उन्हें एक बार फिर कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूर्वी दिल्ली के शाहदरा थाने की साइबर क्राइम सेल से होने की बात कही। उसने बताया कि तुम्हारे वीडियो की शिकायत आई है। मुकदमे से बचना चाहते हो तो दस लाख रुपये तैयार कर लो।


19 अक्तूबर को लखनऊ में पहुंचकर लूंगा। लगातार आरोपियों के कॉल आने से परेशान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ने कृष्णानगर थाने में बुधवार को तहरीर दी जिस पर पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed