फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A 27-year-old woman died during treatment, her daughter's treatment continues.

Roorkee News: उपचार के दौरान 27 वर्षीय महिला ने तोड़ा दम, बेटी का उपचार जारी

Mon, 05 Oct 2026 10:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A 27-year-old woman died during treatment, her daughter's treatment continues.
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में करीब एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में घायल 27 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने नम आंखों से अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


समाजसेवी साहुल खान, गुफरान शाह और राव अब्दुल्ला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ढंडेरा निवासी एक परिवार ई-रिक्शा से लक्सर में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। मंगलौर और लंढौरा के बीच पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा रुका हुआ था। इस दौरान ई-रिक्शा में सवार परिवार के कुछ सदस्य वाहन से बाहर खड़े थे। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आई कार ने ई-रिक्शा और वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि करीब 11 लोग घायल हुए थे। घायलों में रिहाना (27) भी शामिल थी। उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया था।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रिहाना का करीब एक सप्ताह से उपचार चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया गया कि हादसे में उनके पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed