फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Balance was lost due to bricks lying in the middle of the road, car hit a tree, one dead, three injured

Sirsa News: सड़क के बीच पड़ीं ईंटों से बिगड़ा संतुलन, पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 05 Oct 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 05 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Balance was lost due to bricks lying in the middle of the road, car hit a tree, one dead, three injured
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। 
डबवाली। गांव बिज्जुवाली के पास सोमवार सुबह सड़क पर पड़ी ईंटों के कारण एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में ऐलनाबाद निवासी आनंद कुमार (35) की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी पवन कुमार, गौतम और दिनेश घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि आनंद कुमार अपने दोस्तों के साथ बठिंडा से ऐलनाबाद लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार कार आनंद कुमार चला रहे थे। बिज्जुवाली गांव के पास कार के टायर सड़क पर पड़ी ईंटों पर चढ़ गए। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से टकराकर झाड़ियों में जा फंसी।
विज्ञापन

राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद आनंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पवन कुमार, गौतम और दिनेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि मृतक के ममेरे भाई विशाल के बयान के अनुसार आनंद कुमार ऐलनाबाद में किराने की दुकान चलाता था। चारों दोस्त निजी काम से बठिंडा गए थे। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed