{"_id":"6ac3d2656f192ee7f50fa970","slug":"dna-tests-will-be-conducted-on-10-to-12-women-to-identify-the-newborns-body-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198980-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नवजात के शव की पहचान के लिए 10 से 12 महिलाओं की होगी डीएनए जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नवजात के शव की पहचान के लिए 10 से 12 महिलाओं की होगी डीएनए जांच
Mon, 05 Oct 2026 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Oct 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान सुरक्षित किया गया नवजात का डीएनए नमूना, प्रसव वाली महिलाओं से होगा मिलान
पुलिस ने संबंधित अवधि में प्रसव होने वाली महिलाओं की जानकारी जुटानी शुरू की, रिपोर्ट से जांच को मिलेगी अहम दिशा
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल में नवजात का शव मिलने के मामले की जांच अब डीएनए मिलान के जरिये आगे बढ़ेगी।
पुलिस ने घटनाक्रम के आसपास की अवधि में प्रसव होने वाली करीब 10 से 12 महिलाओं को डीएनए जांच के दायरे में शामिल करने की तैयारी की है। पोस्टमार्टम के दौरान नवजात का डीएनए नमूना सुरक्षित किया जा चुका है। अब संबंधित महिलाओं के नमूने लेकर नवजात के डीएनए से वैज्ञानिक तरीके से मिलान करवाया जाएगा।
पुलिस घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में प्रसव होने वाली महिलाओं की जानकारी जुटा रही है। जांच का उद्देश्य नवजात की पहचान और उसके परिजनों तक पहुंचना है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिलने की उम्मीद है।
डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद डीएनए नमूना सुरक्षित किया जा चुका है। अब घटनाक्रम के दौरान प्रसव होने वाली करीब 10 से 12 महिलाओं के डीएनए नमूने लेकर नवजात के नमूने से मिलान करवाया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही नवजात की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
--
नवजात का शव मिलने से मची थी सनसनी
कुछ समय पहले चुराह उपमंडल में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया। पहचान न होने पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। अब डीएनए मिलान के जरिए नवजात की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।