फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman raped in Allahabad.

पीजी कॉलेज में चपरासी ने महिला से किया रेप

Thu, 04 Jun 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2015 02:44 AM IST
विज्ञापन
A woman raped in Allahabad.

सरायइनायत इलाके में पूर्व सांसद धर्मराज पटेल के पीजी कॉलेज में मंगलवार रात वहीं के चपरासी ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


चौकीदारों ने उसे महिला को खींचकर ले जाते वक्त विरोध किया मगर उसने ईंट उठाकर दौड़ा लिया। फिर महिला को झाड़ी में ले जाकर मनमानी की। सुबह महिला झाड़ी में निर्वस्त्र मिली तो गांव में बात फैली। आरोपी चपरासी फरार है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद धर्मराज पटेल का बसंत पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कॉलेज तेंदुई गांव में है। मंगलवार रात करीब आठ बजे लोगों ने करीब 35 साल की बाहरी महिला को गांव में टहलते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावभाव और बातों से ही गांव वाले समझ गए कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। ग्रामीणों ने सुरक्षा के लिहाज से उसे पीजी कॉलेज में चौकीदारों महेंद्र कुमार और धमेंद्र की निगरानी में ठहरा दिया।

ईंट उठाकर चौकीदार पर दौड़ा चपरासी

A woman raped in Allahabad.

रात करीब दस बजे कॉलेज का चपरासी गोरेलाल आया तो चौकीदारों ने उसे लावारिस महिला के लिए खाना लाने के लिए कहा। गोरेलाल घर से खाना लाया मगर महिला ने खाया नहीं।

इसके बाद नशे में धुत गोरेलाल उस लाचार महिला को कमरे में खींचने लगा। चौकीदार ने विरोध किया तो गोरेलाल ने ईंट उठाकर मारने की धमकी दी। फिर वह महिला को कमरे के पीछे खींच ले गया और दुष्कर्म किया।

दोनों चौकीदार हिरासत में लिए गए हैं, लेकिन आरोपी चपरासी फरार है। मामले में पहले तो पुलिस ने टालने का प्रयास किया लेकिन अफसरों तक मसला पहुंचा तो पुलिस ने केस लिखकर महिला को हॉस्पिटल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed