{"_id":"62e60d73d179b13d2c47b2ee","slug":"a-woman-raped-and-black-mailed-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दुष्कर्म कर बनाया था अश्लील वीडियो, सात सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Raebareli News: दुष्कर्म कर बनाया था अश्लील वीडियो, सात सिपाही लाइन हाजिर
Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज़ एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:34 AM IST
सार
रायबरेली में एक सिपाही महिला से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। मामले में कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जिले की रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ रायबरेली में तैनात सिपाही ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा।
विज्ञापन
हद तो तब हो गई, जब पीड़िता शिकायत करने के लिए रायबरेली जिले पहुंची तो गुरुबख्शगंज थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने आरोपी सिपाही की शिकायत न करने के लिए महिला को धमकाते हुए जानमाल की धमकी दी।
विज्ञापन
थाने में सुनवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने सात सिपाहियों समेत नौ लोगों के खिलाफ दुष्कर्म किए जाने, घर में घुसकर मारपीट करने, साजिश रचने और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रायबरेली ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए गुरुबख्शगंज थाने में तैनात तीन महिला सिपाहियों समेत सात पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।