फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman alleged her father in law for sexual harassment in Amethi.

शादी के बाद पति को पास नहीं आने देता था ससुर, जबरन बनाता था यौन संबंध, बहू ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Sat, 20 Feb 2021 07:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Feb 2021 07:34 PM IST
विज्ञापन
A woman alleged her father in law for sexual harassment in Amethi.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच साल के पुत्र के साथ गुरुवार सुबह थाने व शुक्रवार को एएसपी के पास पहुंची विवाहिता ने अपने ससुर पर लालच व भय दिखाकर लगातार यौन शोषण का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


विवाहिता का कहना है कि शिकायत करने पर उसे जान से मारने व पति को फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजवाने की धमकी दी जाती है।

महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में जो आरोप लगाया गया है वो दिल दहला देने वाला है। विवाहिता का कहना है कि उसका ससुर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है। ससुर ने इसका रौब व संपत्ति का लालच दिखाकर अपने पुत्र की दूसरी शादी सात वर्ष पूर्व उसके साथ करवाया था।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुर उसके पति को पास नहीं आने देता था। इतना ही नहीं मौका देखकर उसने एक दिन उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया फिर तो इसका सिलसिला शुरू हो गया। इसमें कोई बाधा नहीं आए इसके लिए उसका ससुर पति को परदेश भेजने या न मानने पर मार डालने के लिए उकसाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की पहली पत्नी के साथ भी किया दुष्कर्म

महिला के अनुसार उसके ससुर ने सिर्फ उसी के साथ हैवानियत नहीं की बल्कि पति की पहली पत्नी (सौतन) से भी लगातार दुष्कर्म करता रहा। इसके चलते उसकी सौतन पागल हो गई। महिला का कहना था कि अति होने के बाद जब उसने शिकायत करने की ठानी तो उसके ससुर ने चारों को (स्वयं व अपने बच्चे के साथ पति व उसकी पहली  पत्नी) अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया।

महिला के पति ने बताया कि पिता के कुकृत्यों की जानकारी होने के बाद वह गुरुवार को तहरीर लेकर पत्नी व बेटे के साथ थाने गया था। सुनवाई नहीं होने पर वह शुक्रवार को एएसपी दयाराम से भी मिला। बावजूद इसके अब तक उसका केस दर्ज नहीं किया गया।

नहीं मिली तहरीर : एसएचओ

इस बारे में जानकारी लेने के लिए फोन करने पर एएसपी का फोन नहीं उठा। एसएचओ प्रेमचंद्र सिंह ने कहा कि पीडि़त परिवार अभी उनसे नहीं मिला। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed