{"_id":"617140bcf12bf01c8a3fd78d","slug":"a-truck-trampled-a-couple-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: मौरंग लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: मौरंग लदे ट्रक ने दंपती को कुचला, महिला की मौत
Thu, 21 Oct 2021 03:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Oct 2021 03:58 PM IST
सार
रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौरंग लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति को गंभीर हालत में सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
जिले के सरेनी थाना क्षेत्र के मलके गांव निवासी दिनेश द्विवेदी अपनी 48 साल की पत्नी पुष्पा को बाइक पर बैठाकर एम्स मुंशीगंज जा रहा थे। पुष्पा की तबियत कई दिनों से खराब थी।
विज्ञापन
लालगंज में दो सड़कों के निकट फतेहपुर से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दिनेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मृतका अपने पीछे एक बेटा आशुतोष को रोता बिलखता छोड़ गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बताते हैं कि ट्रक का नंबर नोट कर लिया गया है जिसके आधार पर पुलिस उसकी धरपकड़ में जुट गई है |