{"_id":"617143080c709d716d4288a5","slug":"a-three-months-old-child-died-because-of-beating-by-a-drunk-man-in-bhadokhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: शराबी की पिटाई से तीन माह की बच्ची की मौत, मां को भी आई चोटें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक: शराबी की पिटाई से तीन माह की बच्ची की मौत, मां को भी आई चोटें
Thu, 21 Oct 2021 04:08 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Oct 2021 04:08 PM IST
सार
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव में शराबी की पिटाई से एक तीन माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
गमगीन परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र के गुरु का पुरवा में मां की पिटाई के दौरान उसकी गोद में लेटी मासूम को भी कई डंडे पड़ गए, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान कई लोगों ने बीच बराव किया लेकिन शराबी को रहम नहीं आई।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। भदोखर थाना क्षेत्र के गुरु का पुरवा में पांच दिन पहले ही पट्टी थाना हथिगवां जिला फतेहपुर निवासी जावेद अपनी पत्नी शारुख के साथ गुरु का पुरवा मजरे सुरजकुंडा में डेरा डाल रहने लगा।
विज्ञापन
बुधवार की रात गांव का ही आरोपी कल्लू, जावेद की पत्नी शारुख को डंडे से पीटने लगा। शारुख की गोद मे तीन माह की बच्ची रुकतार बानो लेटी थी। पिटाई के दौरान मासूम को भी कई डंडे पड़ गए जिससे उसकी मौत हो गई। पिटाई से मां को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
पुलिस ने मासूम के पिता जावेद की तहरीर पर आरोपी कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ यसवंत यादव का कहना है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।