{"_id":"60a8cd0a8ebc3e78c2721d37","slug":"a-ten-year-old-child-died-in-a-celebratory-firing-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान 10 साल की बच्ची को लगी गोली, मातम में बदल गईं खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: शादी में हर्ष फायरिंग के दौरान 10 साल की बच्ची को लगी गोली, मातम में बदल गईं खुशियां
Sat, 22 May 2021 02:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 May 2021 02:51 PM IST
सार
बहराइच के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब हर्ष फायरिंग के दौरान एक 10 साल की बच्ची को गोली लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के धरमनपुर गांव में अपने चचेरे भाई की शादी में बरात आई एक दस वर्षीय बालिका को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
रामगांव थाना क्षेत्र के धरमनपुर गांव निवासी पृथ्वीराज पुत्र छोटेलाल की बेटी की शादी शुक्रवार को थी। हरदी थाना क्षेत्र के सिपहिया प्यूली गांव से बरात आई थी। दूल्हे आशीष की चचेरी बहन काजल (10) पुत्री जीवनलाल भी बरात में शामिल थी।
विज्ञापन
देर रात द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था तभी अचानक किसी ने असलहे से फायरिंग शुरु कर दी। गोली लगने से काजल गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे लेकर परिवार के लोग मेडिकल कालेज जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद परिजन शव को लेकर हरदी के सिपहिया प्यूली गांव चले गए। घटना की सूचना पाकर रामगांव थानाध्यक्ष अभय सिंह मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता जीवनलाल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। उधर, हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।