फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged girl burned herself in Lalitpur.

UP: इज्जत बचाने के लिए खुद को जिंदा जला लिया!

Sun, 08 Feb 2015 07:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
A teenaged girl burned herself in Lalitpur.

आबरू बचाने को एक किशोरी ने खुद को जिंदा जला लिया। दिल दहलाने वाली यह घटना तहसील महरौनी क्षेत्र के एक गांव में हुई। आग से 60 फीसदी झुलसी किशोरी जिला अस्पताल ने चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


महरौनी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी पर गांव का एक युवक लंबे अरसे से संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। वह किशोरी को गांव के अन्य किशोर के साथ संबंध होने का आरोप लगाकर बदनाम करने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन


युवक जगभान कुशवाहा उर्फ जग्गू की हरकतों से किशोरी परेशान रहती थी। शुक्रवार की दोपहर किशोरी घर में अकेली थी। उसका पिता मजदूरी को हरियाणा गया हुआ था जबकि मां खेत पर थी। मौका पाकर जग्गू उसके घर में घुस आया और किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ कर संबंध बनाने को दबाव डालने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंकार करने पर उसे गांव में बदनाम करने की धमकी देने लगा, जिससे किशोरी डर गई। उसने  घर में रखे केरोसिन को शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली। यह देख कर जग्गू मौके से भाग गया।

बुरी नीयत से पकड़ने व पाक्सो एक्ट में धारा दर्ज

A teenaged girl burned herself in Lalitpur.

बहन को आग से जलती देख घर के बाहर खेल रही छोटी बहन ने शोर मचाकर पड़ोसियों को पुकारा। आसपास के लोगों ने किशोरी के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। बहन द्वारा दी गई सूचना पर मौके पर पहुंचा भाई गांव के लोगों की मदद से किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया।

वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पीड़िता ने सक्षम अधिकारी के समक्ष अपने बयानों में आप बीती सुनाई।

कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर जग्गू के खिलाफ किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ने व पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जांच महरौनी कोतवाली स्थानांतरित कर दी गई है। महरौनी पुलिस ने दबिश देकर जग्गू को घर से गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर, पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह और महिला थानाध्यक्ष रचना राजपूत ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का हाल जाना तथा उसके परिजनों को समुचित कार्रवाई व हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed