{"_id":"f88c774ad94b6696276f67cf6ec7a5de","slug":"a-teenaged-boy-killed-in-manaknagar-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 साल के बच्चे की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 साल के बच्चे की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या!
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
मानकनगर के आरडीएसओ कॉलोनी में मंगलवार को 13 साल के उमेश यादव की उसके घर में बेल्ट से गला घोंटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह घर में अकेला था।
विज्ञापन
रेलवे में हेल्पर जंग प्रसाद लंच में ऑफिस से लौटे तो कमरे में फर्श पर बिछे गद्दे पर उसका शव मिला। छठीं क्लास में पढ़ने वाले उमेश के गले पर बेल्ट का फंदा कसा हुआ था और पास में ही गमछा पड़ा था।
विज्ञापन
उमेश की लाश देख जगप्रसाद ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को जानकारी दी।
एसओ मानकनगर अरविंद पांडेय ने बताया कि उमेश ने कुछ दिन पहले ही एक मोबाइल फोन खरीदा था, जो गायब है।
हत्या के बाद कातिल इसे अपने साथ उठा ले गया। हालांकि घर का बाकी सामान सुरक्षित मिला है।
घर में उमेश के गांव का ही प्रदीप भी रहता है जो डीएवी में 11वीं का छात्र है। पुलिस प्रदीप से पूछताछ कर रही है।