फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teenaged boy killed his friend when he threaten to complain to his mother in Lucknow.

लखनऊ: सिगरेट पीओगे तो मम्मी से बता देंगे... सुनते ही 15 साल के बच्चे ने गला दबाकर दोस्त को मार डाला

Tue, 11 May 2021 12:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 May 2021 12:01 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक के 15 साल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया की सौरभ ने उसे सिगरेट पीने से मना किया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसे मार दिया। 

विज्ञापन
A teenaged boy killed his friend when he threaten to complain to his mother in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के गुडंबा में एक किशोर ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने की बात मम्मी से बताने की धमकी दी तो गुस्साए दोस्त ने उसका गला घोंट दिया और दोनों हाथ की नस काटकर हत्या कर दी। तीन दिन पहले गुडंबा इलाके में 13 साल के सौरभ की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया।

विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के 15 साल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया की सौरभ ने उसे सिगरेट पीने से मना किया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसे मार दिया। पुलिस के मुताबिक, गत 8 मई को लापता हुए 13 साल के सौरभ का खून से लथपथ शव एक खंडहर में ईंट-पत्थरों के बीच दबा मिला था। आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बाराबंकी निवासी निरंकार लखनऊ के गुडंबा गांव में कच्ची बस्ती में परिवार के साथ रहता है। निरंकार परिवार को पालने के लिए मजदूरी का काम करता है। उसका बेटा सौरभ 8 मई को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी तलाश करने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि सौरभ अपने मित्र के साथ खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को उसके मित्र ने बताया था कि वह कहीं चला गया है जिसकी उसको जानकारी नहीं है। लेकिन उसके पड़ोसियों ने बताया था कि सौरभ को उसके दोस्त के साथ गांव के बाहर एक खंडहरनुमा मकान में देखा गया था। परिजनों ने उसके 15 वर्षीय मित्र पर बेटे को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने उस किशोर को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

दोनों हाथों की नस काट दी और शव ईंटों के ढेर के नीचे छिपा दिया

प्रभारी फरीद अहमद के मुताबिक, मृतक सौरभ के मित्र से पूछताछ की गई है जिसमें उसने बताया है कि वे दोनों गांव के बाहर एक खंडहरनुमा मकान में बैठे मोबाइल में गेम खेल रहे थे। इसी दौरान हत्या आरोपी दोस्त सिगरेट पीने लगा। सौरभ ने दोस्त के सिगरेट पीने की बात उसकी मम्मी से कहने की बात कही।

इसी बात पर उसका दोस्त आगबबूला हो गया और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। उसके दोस्त को लगा कि अगर सौरभ ने उसकी शिकायत कर दी तो घर पर उसकी पिटाई होगी। इसी वजह से उसने सौरभ का गला दबा दिया। इसी दौरान सौरभ अचेत हो गया। इसके बाद वह ब्लेड लेकर आया और सौरभ के दोनों हाथों की नस काट दी और शव ईंटों के ढेर के नीचे छिपा दिया। हत्या आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed