फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Auto-rickshaw driver injured after being hit by a car at Halduchaur intersection

Nainital News: हल्दूचौड़ चौराहे पर कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल

Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 30 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver injured after being hit by a car at Halduchaur intersection
लालकुआं। हल्दूचौड़ चौराहे पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार ने सामान ढोने वाले ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में चालक नन्हे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नन्हे लालकुआं के एक थोक व्यापारी की दुकान से सामान लेकर हल्दूचौड़ स्थित एक व्यापारिक प्रतिष्ठान में पहुंचाने जा रहा था। हल्द्वानी की ओर से आ रही यूपी नंबर की कार ने हल्दूचौड़ चौराहे पर कट के सामने उसके रिक्शा को टक्कर मारी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

यातायात नियमों की अनदेखी से बढ़ रहे हादसे
लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे के कट पर हुआ यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली दुर्घटनाओं की गंभीरता को उजागर करता है। व्यस्त चौराहों और कट पर वाहन चालकों की लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। यह लापरवाही राहगीरों के लिए खतरनाक है। साथ ही, अन्य वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed