फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly person loses life in accident

Yamuna Nagar News: हादसे मेें बुजुर्ग की गई जान

Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 30 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly person loses life in accident
यमुनानगर। बाइक की टक्कर से एक्टिवा सवार गांव फतेहपुर निवासी 76 वर्षीय गुरनाम सिंह की मौत हो गई। थाना छप्पर पुलिस ने भतीजे नरेंद्र सिंह की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

शिकायत में नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने चाचा गुरनाम सिंह के साथ तहसील कार्यालय सरस्वतीनगर गए थे। वहां काम निपटाने के बाद दोपहर में दोनों अपने-अपने वाहनों से घर लौट रहे थे। उनके चाचा एक्टिवा पर आगे चल रहे थे। वह बाइक से उनके पीछे थे।
विज्ञापन

जब गुरनाम सिंह गांव माली माजरा की तरफ मुड़ने लगे तो सामने से आ रही बाइक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। थाना छप्पर प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गांव ऊंचा चंदना निवासी मनदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed