मोबाइल चोरी के आरोप में दी दर्दनाक मौत, फंदे से लटकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल चोरी के आरोप में निशातगंज के एक रेडीमेड शॉप के मालिक ने अपनी ही दुकान पर काम करने वाले किशोर की जान ले ली। गुरुद्वारा रोड स्थित एसके गारमेंट के मालिक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पहले तो गगन (14) को जमकर पीटा। इसके बाद फंदे से लटका दिया।
किशोर की मौत की खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे और दुकानदार की लात-घूसों से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। गगन के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर महानगर पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।
पेपर मिल कॉलोनी के चक्करपुरवा के कारपेंटर सुनील कुमार जायसवाल का बेटा गगन संतोष की दुकान पर काम करता था। गगन मदर टेरेसा अकादमी में तीसरी का छात्र था। सुनील ने बताया कि संतोष दो दिनों से गगन को डरा-धमका रहा था। इससे वह इतना सहमा था कि शुक्रवार को दुकान नहीं गया।
दोपहर करीब 12 बजे संतोष ने उससे संपर्क कर बेटे को दुकान पर लेकर आने को कहा। जब वह दुकान पर पहुंचा तो संतोष ने गगन को रोक लिया और उसे जाने को कह दिया।
वापस आया तो मृत मिला गगन
यह भी कहा कि एक घंटे बाद गगन को भी भेज दूंगा। दोपहर ढाई बजे दुकान के एक कर्मचारी ने उसे बताया कि गगन ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। वहां पहुंचने पर देखा कि गगन फर्श पर मृत पड़ा है।
नीला पड़ा था शरीर, गर्दन पर थे रस्सी से कसने के निशान
गगन के पिता सुनील ने बताया कि जब वह संतोष की दुकान पर पहुंचा तो फर्श पर पड़े गगन की गर्दन पर रस्सी से कसने के निशान थे। उसका शरीर नीला पड़ गया था।
लोगों ने बताया कि बेटे को मृत देख सुनील ने दुकान मालिक पर बेटे की पिटाई कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए और संतोष की लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।