फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A teen aged boy brutally got beaten.

किशोर से सिपाही ने की ऐसी दरिंदगी कि कलेजा कांप उठे

Sun, 05 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 05 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
A teen aged boy brutally got beaten.

पारा थाना के सिपाही इरशाद हाशमी ने मोबाइल चोरी के आरोप में जलालपुर निवासी किशोर की बेरहमी से पिटाई की। शुक्रवार सुबह छह बजे किशोर को थाना लाकर उसके कपड़े उतरवा दिए। उसकी जेब में रखे 7000 रुपये छीन लिए।

विज्ञापन


इसके बाद दो सिपाहियों ने किशोर के हाथ पकड़े और इरशाद हाशमी ने चमड़े के पट्टे से उसकी कमर व जांघों पर ताबड़तोड़ वार किए। किशोर खुद को बेगुनाह बताते हुए चीखता रहा। उसने हाथ-पैर जोड़े लेकिन हैवान बने सिपाही पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे किसी से शिकायत न करने की धमकी देते हुए किशोर को छोड़ दिया। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी मंजिल सैनी ने किशोर को आवास बुलवाकर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सिपाही को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सीओ आलमबाग विमल किशोर श्रीवास्तव को सौंपी गई है।

मोहल्ले के युवक का मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया

A teen aged boy brutally got beaten.

किशोर ने बताया कि उसके मोहल्ले में दो भाई रहते हैं और अक्सर आपस में झगड़ा करते हैं। बृहस्पतिवार शाम एक भाई का फोन चोरी हो गया।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे किशोर दूध लेने के लिए ए ब्लॉक चौराहा गया था तभी सिपाही इरशाद ने उसे फोन कर पूछताछ शुरू कर दी।

सिपाही भी चौराहा पर आ गया और किशोर को पीटते हुए थाना ले गया। किशोर का कहना है कि युवक के छोटे भाई ने बृहस्पतिवार शाम को ही मोबाइल फोन में बैलेंस न होने की बात कहते हुए उसका फोन मांगकर किसी को कॉल की थी। हो सकता है कि उसने ही अपने भाई का मोबाइल फोन चोरी करके बेच दिया हो और इल्जाम उस पर मढ़ दिया हो।

दरोगा के बेटे ने खरीदा था फोन, उसे समझाकर छोड़ दिया

A teen aged boy brutally got beaten.

किशोर का कहना है कि छानबीन के दौरान मोहल्ले के युवक का मोबाइल फोन इलाके में ही रहने वाले एक दरोगा के बेटे के पास से बरामद हो गया था।

सिपाही इरशाद दरोगा के घर गया तो उसके बेटे ने फोन किसी युवक से खरीदने की जानकारी दी। इस पर सिपाही ने फोन चोरी का बताते हुए उससे ले लिया और भविष्य में चोरी का माल न खरीदने की ताकीद देते हुए चला गया।

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर दिए कार्रवाई के निर्देश
किशोर के साथ हुई हैवानियत की जानकारी पाकर यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसएसपी मंजिल सैनी ने रात करीब दस बजे पीड़ित को बुलवाकर उससे पूरी घटना की जानकारी लेने के साथ ही कार्रवाई के आदेश दिए।

सिपाही कह रहा था, लाल कर दो बदन

A teen aged boy brutally got beaten.

किशोर ने बताया कि सिपाही ने थाना में दिनभर उसकी पिटाई की। प्यास लगने पर उसने पानी मांगा तो थप्पड़ मारे। साथ के सिपाहियों से वह बार-बार कहता था कि कपड़े उतारकर देखो निशान पड़े कि नहीं।

सिपाही ने कहा कि जब तक पूरा बदन लाल न हो जाए, पिटाई करते रहो। इतना पीटो कि लड़के को जिंदगी भर पुलिस की मार याद रहे।

जेब में रखे थे सैलरी के रुपये
किशोर ने बताया कि वह एक सरकारी अस्पताल के मेडिकल स्टोर में काम करता है। जेब में सैलरी के 4000 रुपये के अलावा 3000 रुपये और रखे थे जो उसने बड़े भाई से उधार लिए थे। यह रकम सिपाही इरशाद ने छीन ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed