फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Sub inspector caught red handed while taking bribe in Chinhat Lucknow.

Corruption: मारपीट की धारा बढ़ाने के लिए दरोगा ने मांगी थी रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा

Wed, 15 Jun 2022 06:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jun 2022 06:03 PM IST
सार

लखनऊ के चिनहट में तैनात दरोगा ने मारपीट की धारा बढ़ाने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
A Sub inspector caught red handed while taking bribe in Chinhat Lucknow.
रिश्वत खोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ दरोगा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चिनहट में तैनात दरोगा प्रदीप यादव को एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा। उनके पास से एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत के पांच हजार रुपये भी बरामद किये हैं। आरोप है मारपीट के मामले में धारा बढ़ाने के नाम पर दस हजार की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन मुख्यालय में की। इसके बाद ट्रैपिंग टीम को लगाया गया। बुधवार को पीड़ित से 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए चिनहट थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


एंटी करप्शन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी निवासी मनोज कुमार मिश्र को 7 जून को उसके भाई मोहित कुमार ने मारा पीटा था। इस मामले में 8 जून को मनोज ने भाई के खिलाफ चिनहट थाने में मारपीट और धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की विवेचना दरोगा प्रदीप कुमार यादव को दी गई थी। दारोगा प्रदीप कुमार यादव उनके मामले में धारा बढ़ाने व कार्रवाई करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। पीड़ित की इस शिकायत पर एंटी करप्शन की ट्रैपिंग टीम को पीड़ित मनोज के साथ लगाया गया। बातचीत कर मामला 5 हजार रुपये में डील हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुधवार को पीड़ित मनोज ने दारोगा से बातचीत की तो उन्होंने उसको रुपये लेकर थाना परिसर में बने सीसीटीएनएस रूम के अंदर बुलाया। एंटी करप्शन की ट्रैपिंग टीम दो सरकारी गवाह के साथ वहां सादे कपड़ों में पीड़ित के साथ पहुंची। पीड़ित मनोज ने जैसे ही दारोगा को पांच हजार रुपये पकड़ाया।


ट्रैपिंग टीम ने दरोगा प्रदीप कुमार यादव को रंगे हाथों पकड़ लिया। एंटी करप्शन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी दरोगा प्रदीप यादव जून 2021 में चिनहट थाने से तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed