फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A SP leader get shooted in Lucknow.

सपा पार्षद के कनपटी में सटाकर गोली मारी, गंभीर

Mon, 02 Nov 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Nov 2015 02:59 AM IST
विज्ञापन
A SP leader get shooted in Lucknow.

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज के नरही में बदमाशों ने रविवार सुबह पार्षद अतुल यादव उर्फ बंटू यादव (40) को भरी भीड़ में गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। बंटू मोहल्ले में एक बुजुर्ग महिला की मौत पर शोक संवेदना जताने पहुंचे। अचानक हुई फायर से वहां भगदड़ मच गई और बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन


लोगों ने आननफानन में बंटू यादव को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रॉमा सेंटर में बंटू की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


वारदात से इलाके में रोष व सनसनी फैल गई। डीआईजी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। इलाके में अवैध निर्माण को लेकर बंटू का बिल्डरों समेत कई लोगों से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास खड़े बदमाश ने कनपटी पर मारी गोली
एएसपी क्राइम ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि नरही वार्ड के पार्षद बंटू यादव सुबह 11:30 बजे मोहल्ले में श्यामा चौराहा के पास अपने रिश्तेदार अनिल यादव की मां पुताना देवी की मौत पर संवेदना जताने पहुंचे। भीड़ में आगे बढ़कर बंटू अर्थी उठाने के लिए झुके थे कि उनके पास खड़े बदमाश ने बंटू की कनपटी पर गोली मार दी। खून से लथपथ बंटू गिर गए। इसके साथ वहां भगदड़ मच गई।

लोगों के माजरा समझने से पहले ही बदमाश भाग निकला। लोगों ने पुलिस को कॉल की और आननफानन में बंटू को अस्पताल पहुंचाया।

इलाके में सनसनी, दुकानें हुई बंद

A SP leader get shooted in Lucknow.

दबंग पार्षद पर कातिलाना हमले की खबर से इलाके में रोष फैल गया। नरही बाजार बंद हो गई। डीआईजी डीके चौधरी मौके पर पहुंचे। माजरा समझते ही उन्होंने कई सीओ व विभिन्न थानों की फोर्स के साथ पीएसी बुलाई।

दूसरी तरफ ट्रॉमा सेंटर में भीड़ उमड़ते देख एएसपी सिटी पश्चिम अजय मिश्रा के साथ कई थानों की पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई। डीएम राजशेखर, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, महापौर डॉ. दिनेश शर्मा समेत अनेक लोग ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

बिल्डर पर संदेह जताया
वारदात से आक्रोशित सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश यादव ने बिल्डर सिराज अहमद, पृथ्वी यादव, उसके बेटे शिव सिंह यादव व मोहित आदि पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद वकीलों का जत्था नरही में घटनास्थल पर पहुंचा और बिल्डर सिराज अहमद द्वारा नाले पर कराए जा रहे कॉम्प्लेक्स के निर्माण को तत्काल रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

रंजिशों का ब्योरा खंगाला, चार हिरासत में

A SP leader get shooted in Lucknow.

इंस्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने हिस्ट्रीशीटर बंटू यादव के मुकदमों का ब्यौरा खंगालने के साथ इलाके के लोगों से रंजिशों के बारे में तहकीकात की। पता चला कि बिल्डर सिराज अहमद, पृथ्वी यादव व उसके बेटे शिव सिंह यादव के अलावा जियामऊ इलाके में निर्माण करा रहे लोगों से बंटू की तनातनी चल रही थी।

बंटू से अदावत रखने वाले मोहित यादव के दो दिन पहले जेल से छूटने की जानकारी मिली। पुलिस ने संदेह के आधार पर देरशाम तक चार लोगों को हिरासत में लिया है।

वारदात में भाड़े के हत्यारों का इस्तेमाल

तहकीकात में जुटे पुलिस अफसरों ने कद्दावर व्यक्ति द्वारा भाड़े के हत्यारे से वारदात अंजाम दिलाए जाने की आशंका जताई है। बंटू के करीबी लोगों ने जिन लोगों पर संदेह जताया है उनके कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि वारदात का सूत्रधार भी मौके पर मौजूद था और उसके इशारे पर शूटर ने गोली मारी और भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed