फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A smuggler get caught at airport.

एक करोड़ का सोना लेकर आ रहा तस्कर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
A smuggler get caught at airport.

अमौसी एयरपोर्ट पर दुबई से करीब एक करोड़ रुपये का सोना लेकर आ रहे तस्कर को शुक्रवार शाम कस्टम की टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन


उसके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ। सोना जब्त कर उससे पूछताछ की जा रही है।

कस्टम विभाग के सूत्रों के मुताबिक शाम करीब चार बजे दुबई से राजधानी आ रही फ्लाइट में भारी मात्रा में तस्करी का सोना लाए जाने की सूचना मिली थी। इसपर टीम ने सभी यात्रियों के रिकॉर्ड खंगाले। इसमें एक युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ।


एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग करते ही कस्टम की टीम ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी। लगेज की चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक के सूटकेस से सोने के तीन बार बरामद हुए। एक बार एक किलो का है।
विज्ञापन


सोना कहां ले जाया जा रहा था, युवक कौन है, कहां का है, सोना उसका ही था या उसके पीछे किसी और का दिमाग है? इस सब बारे में देर रात तक पूछताछ जारी थी।

हालांकि कस्टम के अफसरों ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया। पूछताछ के बाद तस्कर को सरोजनीनगर पुलिस की हिरासत में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed