{"_id":"608d3d9d8ebc3e7c19187f3a","slug":"a-sipahi-commits-suicide-in-gasadi-thana-kshetra-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटका मिला आरक्षी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटका मिला आरक्षी का शव
Sat, 01 May 2021 05:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 May 2021 05:08 PM IST
सार
रात करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में पानी लेने गया और रात दो बजे तक वापस नहीं आया। आरक्षी की तलाश की गई। कमरे पर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो उसे तोड़ दिया गया। आरक्षी का शव छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया है।
विज्ञापन
मृतक सिपाही रविशंकर निषाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर की गैसड़ी कोतवाली में तैनात आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरक्षी की 22 मई को शादी होनी थी। एएसपी अरविंद मिश्र ने प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली चंद्रमणि शुक्ल को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
एएसपी ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए कहा कि गोरखपुर जिले के थाना खजनी ग्राम कूड़ाबुजुर्ग निवासी रविशंकर निषाद (22) गैसड़ी कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रमणि शुक्ल के मुताबिक आरक्षी मुंशी के पद पर काम कर रहा था। आरक्षी की ड्यूटी रात में लगी थी।
विज्ञापन
रात करीब डेढ़ बजे वह अपने कमरे में पानी लेने गया और रात दो बजे तक वापस नहीं आया। आरक्षी की तलाश की गई। कमरे पर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। आवाज देने पर दरवाजा नहीं खोला गया तो उसे तोड़ दिया गया। आरक्षी का शव छत के कुंडे से लटकता हुआ पाया गया है। आरक्षी को तत्काल सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। आरक्षी रविशंकर निषाद की 22 मई को शादी होने वाली थी।