{"_id":"614c55f38ebc3e0585183a69","slug":"a-sevadar-of-baba-bharti-ashram-passed-away-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और साधू की मौत: बाबा भारती आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालत में मौत, दो हिरासत में लिए गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक और साधू की मौत: बाबा भारती आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालत में मौत, दो हिरासत में लिए गए
Thu, 23 Sep 2021 03:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Sep 2021 03:54 PM IST
सार
सीतापुर में बाबा भारती आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बालक दास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना नैमिषारण्य इलाके में बाबा भारती के आश्रम के सेवादार की संदिग्ध हालात में बुधवार की देर रात मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नैमिषारण्य इलाके में भैरमपुर मार्ग के पास बाबा भारती का आश्रम है, जहां पर भैरमपुर निवासी बालक दास (44) सेवादार था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात सेवादार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
आसपास के लोगों का कहना है कि रात में पेट में तेज दर्द होने की वह से सेवादार मेडिकल स्टोर पर गया था, जहां से वापस आ रहा था। रास्ते में तेज दर्द होने की वजह से वह पेट पकड़कर बैठ गया। इसके बाद जोर-जोर से रोने लगा। सूचना पाकर बाबा भारती मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद डॉक्टर भी आए, लेकिन तब तक सेवादार की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
दोनों से पूछताछ चल रही है। सीओ मिश्रिख महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।