फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A mother and a teenaged daughter get beaten for protest.

फैसले का विरोध किया तो किशोरी को पीटा, कपड़े फाड़े

Thu, 29 Jan 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी)। Updated Thu, 29 Jan 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
A mother and a teenaged daughter get beaten for protest.

भूमि विवाद में पंचायत के एकतरफा फैसले का विरोध करने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने एक किशोरी और उसकी मां की जमकर पिटाई की। किशोरी के कपड़े तक फाड़ डाले। दोनों जान बचाकर भागीं तो पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।

विज्ञापन


शोर सुनकर गांव वाले जुटे तो आरोपी अमीर उल्ला भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अमीर उल्ला को हिरासत में तो ले लिया, लेकिन कुछ ही घंटे बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन


टिकैतनगर थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे बयान के लिए बुलाया गया था। जांच की जा रही है।

फैसले के लिए बुलाई थी पंचायत

A mother and a teenaged daughter get beaten for protest.

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खमोली निवासी रिजवाना पत्नी हारुन व महमूद के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। समझौते के लिए बुधवार को गांव में ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमीर उल्ला की मौजूदगी में पंचायत हुई।

अमीर उल्ला ने फैसला सुनाया तो रिजवाना ने इसे एकतरफा बताते हुए मानने से इन्कार दिया। इससे अमीर भड़क गए और रिजवाना व उसकी 14 साल की बेटी से अभद्रता करते हुए पिटाई शुरू कर दी।

किशोरी किसी तरह भागी तो अमीर ने गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस बीच, किशोरी घर में घुस गई तो आरोपी वहां भी पहुंच गया और उसके कपड़े फाड़ डाले।

गांव वालों के जुटने पर अमीर भाग निकला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed