{"_id":"5b9fb909867a5501396841bb","slug":"a-man-who-parks-his-car-in-no-parking-beats-a-police-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो सिपाही को लात-घूसों से पीटा, कपड़े फाड़े, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो सिपाही को लात-घूसों से पीटा, कपड़े फाड़े, मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
घायल सिपाही धर्मवीर यादव व युवक पर कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस को पूरी कोशिश कर रही है, पर लगता है कि कुछ लोग कभी सुधरना नहीं चाहते। ऐसा ही एक मामला थाना कृष्णा नगर का है। जहां सिपाही धर्मवीर यादव को गगनदीप बग्गा नाम के शख्स ने सिर्फ इसलिए लात-घूंसों से मारा कि सिपाही ने नो पार्किंग में एसयूवी खड़ी करने पर ऐतराज जताया था। सिपाही से मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले में सिपाही की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, कानपुर रोड स्थित अवध अस्पताल में गगनदीप बग्गा की दादी जसवंत कौर भर्ती हैं। सोमवार दोपहर जब वो नो पार्किंग में एसयूवी खड़ी कर रहा था तो वहां मौजूद सिपाही धर्मवीर यादव ने इस पर ऐतराज जताया तो गगनदीप ने उसे लात-घूंसों से पीटा और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। सिपाही ने इसकी शिकायत कर मुकदर्मा दर्ज करवा दिया है।
विज्ञापन
गगनदीप, जब कल भी अपनी दादी को देखने के लिए आया था तो स्कूटी नो पार्किंग में खड़ी की थी। जिसकी हवा निकाल दी गई थी। जिससे वो बौखलाया हुआ था।