{"_id":"61336e398ebc3e264c116538","slug":"a-man-was-doing-business-of-smack-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: स्मैक का कारोबार कर रहा था मकान लेकर गांव में शरण लेने वाला युवक, सच सामने आने पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: स्मैक का कारोबार कर रहा था मकान लेकर गांव में शरण लेने वाला युवक, सच सामने आने पर की फायरिंग
Sat, 04 Sep 2021 06:31 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Sep 2021 06:31 PM IST
सार
युवक ने खुद को मजबूर बताकर अमेठी के एक गांव में शरण ली और स्मैक का कारोबार करने लगा। सच सामने आने पर उसने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
स्मैक की तस्करी व इसकी बिक्री से जुड़े एक युवक ने शनिवार को अमेठी थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में फायरिंग की। ग्रामीणों के दौड़ाने पर आरोपी तमंचा फेंककर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस तमंचा कब्जे में लेकर स्मैक का कारोबार करने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गौरीगंज कस्बा निवासी प्रदीप जायसवाल ने कुछ दिन पूर्व अपनी मां व भाई के साथ यह कहते हुए अमेठी के खजुरी गांव में शरण ली कि बरसात में उसका मकान गिर गया है। इस बीच लोगों को पता चला कि वह परिवार के साथ गांव में स्मैक बेंचकर युवाओं को नशेड़ी बना रहा है।
विज्ञापन
शनिवार को उसने स्मैक खरीदने पहुंचे किसी युवक से विवाद होने के बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक रोड किनारे बने कोटेदार घनश्याम तिवारी के मकान में घुस गया।
विज्ञापन
लोगों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया तो वह तमंचा फेंककर पीछे के रास्ते फरार हो गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तमंचा व मौके से मिले स्मैक को कब्जे में लेकर युवक की तलाश में जुटी है। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।