{"_id":"62c18f7ab880ae5d174f0c17","slug":"a-man-wants-to-sell-his-home-accused-police-for-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान बिकाऊ है: पुलिस और दबंगों के डर से गेट पर चिपकाया पोस्टर, इलाका छोड़कर जा रहा परिवार, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान बिकाऊ है: पुलिस और दबंगों के डर से गेट पर चिपकाया पोस्टर, इलाका छोड़कर जा रहा परिवार, जानिए क्या है पूरा मामला
Sun, 03 Jul 2022 06:23 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:23 PM IST
सार
पीएसी के एक सिपाही ने पुलिस व दबंगों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस का कहना है कि वह खुद लोगों को परेशान करता है। आए दिन उसकी शिकायत मिलती रहती है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नटकुर में रहने वाले पीएसी के सिपाही का परिवार इलाका छोड़कर जा रहा है। सिपाही की पत्नी ने अपने दरवाजे पर मकान बिकाऊ है का पोस्टर चस्पा कर दिया है। उसने आरोप लगाया कि पुलिस उसे फर्जी मुकदमे में फंसा रही है। दबंग और पुलिस मिलकर उसके परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन
कमिश्नरेट के बिजनौर इलाके के नटकुर गांव में रामदास प्रजापति परिवार सहित रहते हैं। रामदास प्रजापित पीएसी 2वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती सीतापुर में है। बिजनौर के नटकुर में उनकी पत्नी पुष्पा दो बेटों के साथ रहती है। शनिवार को पुष्पा ने घर के बाहर बोर्ड लगाया। इस पर लिखा है कि पुलिस और अपराधियों के डर से यह मकान बिकाऊ है। पुष्पा का आरोप है कि दबंग उसके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। लोकल पुलिस उनके साथ मिली है। दबंगों के इशारे पर पुलिस उसके परिवार के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज करती जा रही है।
विज्ञापन
पड़ोसियाें से करता है विवाद
प्रभारी निरीक्षक बिजनौर राजकुमार के मुताबिक रामदास का परिवार आये दिन पड़ोसियों से मारपीट करता है। लोगों की शिकायत पर पुलिस जाती है तो रामदास उन्हें गालियां देता है। उसके खिलाफ कोर्ट ने कई नोटिस जारी किया है। कोर्ट की नोटिस लेकर कई बार एसीपी कृष्णानगर खुद उसके घर गए। रामदास ने एसीपी से भी बदसलूकी की। पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का पोस्टर लगाया है। उसकी कोई प्रताड़ित नहीं कर रहा है। उसका आरोप निराधार है।
विज्ञापन