फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered near his house in Sultanpur.

Sultanpur: दुष्कर्म सहित कई मामलों में आरोपी युवक को घर के सामने मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर में मौत

Mon, 11 Jul 2022 07:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Jul 2022 07:10 PM IST
सार

दुष्कर्म सहित कई मामलों में आरोपी युवक को अज्ञात हमलावरों ने उसके घर के बाहर गोली मार दी। ट्रॉमा सेंटर में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
A man murdered near his house in Sultanpur.
मृतक गौरव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्थानीय कस्बे की टीचर्स कॉलोनी में रविवार की रात एक युवक को घर के बाहर गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन युवक को लेकर लखनऊ पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसपी ने मौके का जायजा लिया। मृतक के परिजनों से पूछताछ की लेकिन हमलावरों के बारे में सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन


टीचर्स कॉलोनी निवासी राकेश सिंह का पुत्र गौरव सिंह (22) रविवार की रात करीब साढ़े 11 घर से बाहर निकला था। तभी अज्ञात हमलावरों ने उसे पीछे से गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे परिवार और आसपास के लोग बाहर निकले। गंभीर रूप से घायल गौरव सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने गौरव की हालत नाजुक होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन गौरव को लेकर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही रात में ही एसपी सोमेन बर्मा ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने सोमवार को बताया कि अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
टीचर्स कॉलोनी निवासी राकेश सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह कर्मचारी हैं। दोनों लखनऊ में तैनात हैं। राकेश सिंह के परिवार में इकलौता बेेटा गौरव सिंह था जबकि बड़ी बेटी हर्षिता बीटेक कर रही है। छोटी बेटी अर्पिता स्नातक की छात्रा है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


युवक के खिलाफ पर दर्ज थे चार केस
एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि कादीपुर टीचर्स कॉलोनी निवासी गौरव सिंह पर चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में उसके खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया है। यह भी तथ्य प्रकाश में आया है कि मृतक के बाबा कादीपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर थे। पुलिस व्यक्तिगत रंजिश के साथ घटना के अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed