{"_id":"60447a6a8ebc3e14ff1e81bd","slug":"a-man-murdered-in-samgrampur-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी में 18 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में पड़ा मिला शव
Sun, 07 Mar 2021 12:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी जिले के संग्रामपुर के भावलपुर गांव में एक अठारह वर्षीय दलित युवक अजीत उर्फ स्वप्निल पुत्र महाराजदीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक युवक का शव घर से चंद कदमों की दूरी पर ईंट भट्ठे के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला है। सुबह पिता महाराजदीन शौच के लिए गए तो बेटे का शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
शव की पहचान कर परिजनों ने विरोध जताते हुए उठाने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने पर वो माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।
विज्ञापन
मौके पर सीओ अर्पित कपूर, एसडीएम महात्मा सिंह ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।