{"_id":"5b14494e4f1c1bf16e8b6030","slug":"a-man-murdered-in-sadatganj-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में युवक की गला रेत कर हत्या, देर रात तक हंगामा, दो धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये के लेन-देन में युवक की गला रेत कर हत्या, देर रात तक हंगामा, दो धरे गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इनसेट में करीम व तैनात सुरक्षाकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सआदतगंज के गुल्लू की तकिया राधे का खेत निवासी करीम (28) की रविवार रात गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसे मृत समझकर तोप दरवाजा के पास सड़क किनारे फेंक दिया। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस ने करीम को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि करीम की हत्या के मामले में आधे घंटे के अंदर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े आरोपियों में विक्की डॉन व सलमान शामिल है। उनसे पूछताछ कर कारण का पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा गली व आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सआदतगंज के गुल्लू की तकिया राधे का खेत निवासी सलीम के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा करीम पेशे से पुताई मजदूर है। वह रविवार शाम छह बजे काम खत्म कर घर पहुंचा और कुछ देर रुकने के बाद निकल गया। उसने अपनी बहन से मोबाइल पर बताया कि वह किसी जगह काफी दिनों से काम कर रहा था, वहां मजदूरी लेने जा रहा है। देर रात तक नहीं आने पर परिवारीजनों ने उसका मोबाइल मिलाया तो बंद मिला।
विज्ञापन
एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, करीम का शव रात दस बजे तोप दरवाजा के पास सड़क किनारे मिला। उसका हाथ व पैर सफेद गमछा से बंधे थे। गला रेतकर उसे मृत समझ हत्यारों ने सड़क किनारे फेंका था। उसका मोबाइल अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बहन रेशमा के मुताबिक, मोबाइल करीब ढाई घंटे से बंद आ रहा है।
तोप दरवाजे पर हंगामा, लगाया जाम
हत्या के बाद तोप दरवाजे के पास सैकड़ों लोग जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिवारीजनों का कहना था कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करें और हत्या की वजह बताएं। सूचना पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई। देर रात तक नारेबाजी चल रही थी।