{"_id":"61d6a2d5863730037e5fafb9","slug":"a-man-murdered-in-itaunja-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: युवक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे चादर में बांधकर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: युवक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे चादर में बांधकर फेंका शव
Thu, 06 Jan 2022 01:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:35 PM IST
सार
लखनऊ के इटौंजा में एक युवक का शव चादर में लिपटा मिला है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित माल रोड के किनारे गुरुवार सुबह एक युवक का शव चादर में बंधा हुआ मिला। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक की गर्दन पर वार कर हत्या की गई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस हुलिए के आधार पर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
लखनऊ ग्रामीण एसपी हृदेश कुमार के मुताबिक गुरुवार सुबह माल रोड पर एक युवक का शव मिला। युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। उसके बाद युवक का शव चादर में बांध कर किसी वाहन से लाकर यहां फेका गया। युवक की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। युवक ने टी-शर्ट, लोवर व जैकट पहन रखा था। उसके चेहरे पर दाढ़ी है। देखने से किसी अच्छे घर का लग रहा है।
युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हत्यारों व शव को ठिकाने लगाने वाले लोगों की तलाश की जा रही है। इसके घटना स्थल के आसपास और टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
शहर की सीमा से जुड़े जिलों में भी भेजी गई सूचना
पुलिस के मुताबिक युवक का शव मिलने के बाद लखनऊ ग्रामीण की सीमा से जुड़े जिलों में भी मृतक की शिनाख्त के लिए सूचना भेज दी गई है जिससे एक-दो दिन से लापता लोगों की सूची से मिलान कर शव की शिनाख्त की जा सके। इसके साथ ही थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी युवक की शिनाख्त के लिए बीट सिपाहियों को लगाया है।