{"_id":"6180fbb23e87c279984e51ef","slug":"a-man-murdered-in-gonda-by-his-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिलकर बाप को मार डाला, खेत में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: संपत्ति के विवाद में बेटों ने मिलकर बाप को मार डाला, खेत में पड़ा मिला शव
Tue, 02 Nov 2021 02:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:56 PM IST
सार
गोंडा में संपत्ति के विवाद में बेटों ने बाप पर कुदाल से वार कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खेत में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व जांच करती फॉरेंसिक टीम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोंडा जिले के थाना धानेपुर के ग्राम अहिरनडीह में रिटायर चपरासी की उसके ही बहू व बेटों ने हत्या कर दी । छोटे बेटे ने अपने ही सगे भाइयों, भाभी व भतीजों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक हीरालाल भैया (65) हरिभानदत इंटर कॉलेज धानेपुर से चपरासी के पद रिटायर होकर अपने पैतृक गांव में ही रह रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लेकर नमूने लिए हैं। थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडे ने बताया कि मृतक के छोटे पुत्र पवन कुमार निवासी ग्राम पूरे पंडित वृंदावन के मजरा अहिरनडीह ने दी गई तहरीर में कहा है कि वह अपने माता-पिता को लेकर दवा कराने गोंडा गया था और इसके बाद उन्हें अपने पैतृक गांव पूरे पंडित वृंदावन के अहिरनडीह में छोड़कर वापस गोंडा चला गया।
विज्ञापन
सोमवार की रात मां ने मोबाइल से सूचना दी कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिजन राम सुरेश यादव पुत्र हीरालाल, प्रदीप यादव पुत्र हीरालाल, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप यादव, विद्या देवी पत्नी राम सुरेश यादव, नंदकिशोर यादव पुत्र राम सुरेश यादव ने झगड़ा व मारपीट की और पिता को लेकर कहीं गायब हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर वह तुरंत अपने पैतृक गांव पहुंचा और खोजबीन करने लगा। उसे पिता का शव दशरथ लाल के खेत में चित पड़ा मिला। उनके सिर से खून बह रहा था और मांस के चीथडे आसपास पड़े हुए थे। युवक ने बताया कि मेरे पिता की हत्या कर दी गई है। वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।