{"_id":"6060416947050b4cdb638ab3","slug":"a-man-murdered-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या, आरोपी फरार
Sun, 28 Mar 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर जिले के महरुआ थाना क्षेत्र के रामबाबा बाजार में शनिवार देर रात कुल्हाड़ी से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरहा निवासी प्रमेश (46) ने रामबाबा बाजार में कपड़े की नई दुकान खोली थी। इसी को लेकर धार्मिक आयोजन के बाद भोज का दौर चल रहा था।
इसी बीच दुकान के विवाद को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने प्रमेश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। आरोपी घटना के बाद भाग निकला। जिला अस्पताल ले जाते समय घायल की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।