{"_id":"6120f8ee74e44a53ad7c0d56","slug":"a-man-murdered-his-father-in-jalalpur-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: कलियुगी पुत्र ने बरामदे में सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: कलियुगी पुत्र ने बरामदे में सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 21 Aug 2021 06:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:33 PM IST
सार
कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक रामसुमेर की हत्या हो जाने की खबर गांव में फैली।
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या के बाद लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर के बरामदे में सो रहे सेवानिवृत्त शिक्षक की उनके ही कलियुगी पुत्र ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में नामजद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विक्षिप्त युवक है। नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, दिनदहाड़े हुई इस जघन्य घटना से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
कटका थाना क्षेत्र के दुल्हूपुर कला गांव में शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गांव निवासी सेवानिवृत्त परिषदीय शिक्षक रामसुमेर (75) की हत्या हो जाने की खबर गांव में फैली। ग्रामीण रोने पीटने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के बरामदे में चारपाई पर रामसुमेर का खून से लथपथ शव पड़ा है। बगल में ही खून से सनी कुल्हाड़ी लिए उनका ही पुत्र राकेश (30) खड़ा है।
विज्ञापन
ग्रामीण घटना से स्तब्ध थे तो वहीं परिजनों में रोना पीटना मचा था। ग्रामीणों ने हिम्मत कर आरोपी को कुल्हाड़ी सहित पकड़ लिया। सूचना मिलते ही कटका पुलिस मौके पर पहुंची। उसने आरोपी को कुल्हाड़ी सहित हिरासत में ले लिया। घटना को लेकर पूछताछ में कोई स्पष्ट कारण उभरकर सामने नहीं आया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने चली गई, जबकि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन